
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा निर्देशित सेवा सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी सीतारामडेरा मंडल द्वारा सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में भुइयांडीह स्थित रैन बसेरा में रह रहे लोगो के बीच अल्पाहार का वितरण कर समाज के असहाय तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा की गई. इस अक़्सर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए. श्री पवन ने लोगो से प्रधानमंत्री मोदी के लिए दुआ करने का आग्रह किया. देश को एक ऐसा नेता मिला है जो भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है. भारतीय जनता पार्टी राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करती है. अंत्योदय के सिद्धांत के आलोक में अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता समाज की सेवा कार्यो में लीन है. वहां रह रही एक दिव्यांग महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि वह शारिरिक रूप से कमजोर है. उसे सामान्य जीवन जीने के लिए एक ट्राइ-साइकिल उपलब्ध करा दिया जाए. श्री पवन ने उनकी बातों और पीड़ा को ध्यान से सुना और जल्द से जल्द साइकिल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर रमेश नाग, अमर शर्मा, सतनाम सिंह सत्तेय, धर्मेंद्र कुमार, हरविलास दास अधिवक्ता, उमेश शाव, पप्पू पोद्दार, सतीश प्रसाद, कमल कुमार, जगरनाथ, मीतू प्रधान, संतोष सेठ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

कदमा में मास्क का भाजपा ने किया वितरण
भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिन कदमा के शास्त्रीनगर ब्लाक नम्बर पांच में सभी लोगों के बीच कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का वितरण किया गया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के साथ महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, अजय झा, रेणु झा, उपेन्द्र गिरी, दिनेश शर्मा, राजकुमार, कमल कुमार, रमेश बास्के, विक्की यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

















