• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 5, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-shame-जमशेदपुर के भाजपाइ शर्मिंदा है, अपना दर्द नहीं बता पा रहे ! जिस जमशेदपुर में राज्य के दो-दो मुख्यमंत्री, मंत्री, केंद्रीय मंत्री रहे है, वहां भाजपा का नहीं बन पाया अपना कार्यालय, कोल्हान के सरायकेला-खरसावां व पश्चिम सिंहभूम ने मार ली बाजी, देखिये, जमीन जिनको खोजनी थी, उनकी बहानेबाजी

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
जमशेदपुर भाजपा के नये कार्यालय में चल रही मीटिंग का फाइल फोटो, जो दिनेश कुमार के नाम से आवंटित क्वार्टर है, जो जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष रहे है.

जमशेदपुर : झारखंड में मंगलवार को भाजपा के लिए खुशी का दिन था. लेकिन जमशेदपुर के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में मायूसी थी. इसकी वजह थी कि कोल्हान के तीन में से दो जिले सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिले में भाजपा का अपना कार्यालय का उदघाटन हो गया. मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसको ऑनलाइन समर्पित कर दिया. लेकिन जमशेदपुर के भाजपाइ बेचारे दुखी और मायूस थे कि उनके महानगर में कोई कार्यालय ही नहीं बन पाया. जमशेदपुर महानगर से झारखंड ही नहीं बल्कि देश की राजनीति भी तय होती है. यहां भाजपा चुनाव जीतती रही है. यहां भाजपा के सांसद है. जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे है, जो पहले भी मंत्री रहे थे और उनका पांच साल का कार्यकाल आसानी से पार हुआ था. वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में ही रहते है, जो कई साल तक मुख्यमंत्री रहे थे. यहां मंत्री के तौर पर सरयू राय भी पांच साल तक रहे, जो कद्दावर नेता कहे जाते रहे है. जमशेदपुर के छह विधानसभा क्षेत्र में से हर बार चार विधानसभा में भाजपा चुनाव जीतती रही है, इस बार हालांकि, उनको हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन भाजपा का यह गढ़ माना जाता रहा है. भाजपा के कार्यकर्ता और नेता यह बताकर फूले नहीं समाते है कि उनके नेता ही झारखंड का मुख्यमंत्री, मंत्री और केंद्रीय मंत्री बनता है, लेकिन अफसोस कि जमशेदपुर में भाजपा का अपना कार्यालय आज तक नहीं बन पाया. जमशेदपुर में खुद ”सरकार” रहती थी. लेकिन आज भी जमशेदपुर का भाजपा कार्यालय टाटा स्टील के एक क्वार्टर में, संचालित हो रही है. उससे पहले भाजपा नेता और अब भाजमो नेता बन चुके जोगिंदर सिंह जोगी के टाटा स्टील के क्वार्टर में भाजपा का कार्यालय चलता था. जिसको जब श्री जोगी भाजमो में चले गये तो अपना क्वार्टर खाली करा दिया. किसी तरह दिनेश कुमार ने जिला अध्यक्ष रहते हुए टाटा स्टील के क्वार्टर का जुगाड़ लगाया और भाजपा का कार्यालय खोलवाया.

पश्चिम सिंहभूम जिले का बना नया भाजपा कार्यालय.

पांच साल पूरे बहुमत की सरकार रघुवर दास की रही, तीन लोगों की कमेटी बनी, नहीं खोज पाये जमीन
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भाजपा के हर जिले में कार्यालय खोलने को कहा था. इसके लिए हर प्रदेश अध्यक्ष ने कमेटी बनायी थी. जमशेदपुर में भी भाजपा के कार्यालय को बनाने के लिए जमीन तलाशने और जमीन खरीददारी के लिए एक कमेटी बनायी गयी थी. इसमें प्रदेश स्तर के नेता मनोज सिंह, उद्यमी और भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ चुके देवेंद्र सिंह की तीन सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी. उस वक्त जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद थे. इस बीच नंदजी प्रसाद बदल गये. मुख्यमंत्री रघुवर दास की पूरी बहुमत की सरकार थी. रघुवर दास के इशारे पर टाटा स्टील हो या सरकार का हर महकमा चलता था, लेकिन पांच साल बीत गया, कमेटी को एक अदद जमीन तक नहीं मिली. इस बीच दिनेश कुमार जिला अध्यक्ष बन गये, जो मुख्यमंत्री रघुवर दास के रिश्तेदार भी थे. उनकी भी बेचारगी थी क्योंकि तीन सदस्यीय कमेटी को फैसला लेना था, जो तीन सदस्यीय कमेटी ने अपना काम नहीं किया और आज तक कार्यालय नहीं बन पाया. सरकार खुद जमशेदपुर में रहकर भाजपा का एक कार्यालय तक नहीं बना पायी. इसी जिले में पांच साल तक की जो रघुवर दास की सरकार थी, उसमें कद्दावर मंत्री सरयू राय भी थे. लेकिन नहीं बन पाया कोई कार्यालय. आज भी मुफलिस की तरह भाजपा के लोग क्वार्टरों के भरोसे चल रहा है. इसके लिए बकायदा पैसे भी भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व देने को तैयार थी, लेकिन कमेटी के लोग भाजपा के लिए कार्यालय खोलवा नहीं पाये. आज उससे पिछड़ा जिला कहे जाने वाले सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में आलिशान भाजपा का दोमंजिला कार्यालय बनकर तैयार हो गया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका उदघाटन भी कर दिया.

सरायकेला-खरसावां जिले का नया भाजपा कार्यालय.

क्या कहते है जिम्मेदार नेतागण :
भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा का बयान :
मुझे जमीन की तलाश के लिए बनायी गयी कमेटी में जगह दी गयी थी. हम लोगों ने प्रयास तो किया था, लेकिेन जमीन ही नहीं मिल पाया. जमीन की कीमत भी काफी ज्यादा मांगी जा रही थी तो टाटा लीज की जमीन भी है तो वह मिल नहीं पाया. कोशिश नहीं हुई, ऐसी बात नहीं हुई, लेकिन हां सच है कि कार्यालय नहीं बन पाया.
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार का बयान :
मेरे कार्यकाल में जमीन की तलाश के लिए कमेटी नहीं बनी थी. उस वक्त नंदजी प्रसाद जिला अध्यक्ष थे, तब कमेटी बनी थी. हमने प्रयास किया था, लेकिन नहीं बन पाया तो क्या किया जा सकता है. कमेटी से पूछिये क्यों नहीं मिला जमीन, यह मैं नहीं बता सकता.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-youth-creates-problem-solved-केबुल टाउन में हाइटेंशन तार में चढ़ा युवक नीचे उतरा, नीचे लगा दिया गया था जाल, खुद से उतर गया, पुलिस ने हिरासत में लिया-video

jamshedpur-youth-creates-problem-solved-केबुल टाउन में हाइटेंशन तार में चढ़ा युवक नीचे उतरा, नीचे लगा दिया गया था जाल, खुद से उतर गया, पुलिस ने हिरासत में लिया-video

west singhbhum corona update : जगन्नाथपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव, स्थानीय जिला प्रशासन व पुलिस प्रबंधन हुए सख्त, मास्क जांच अभियान हुआ तेज, उरांवसाई में घर सील, चार घरों में साटा गया होम क्वारंटाइन का नोटिस

पश्चिमी सिंहभूम में अब तक कुल 254 संक्रमितों में से 156 व्यक्ति हो चुके हैं स्वस्थ, शेष 96 संक्रमित व्यक्तियों का चल रहा है इलाज

पश्चिमी सिंहभूम में अब तक कुल 254 संक्रमितों में से 156 व्यक्ति हो चुके हैं स्वस्थ, शेष 96 संक्रमित व्यक्तियों का चल रहा है इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आभूषण कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस को जमशेदपुर के जुगसलाई में...

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा स्टील से सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान...

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल ) की ओर से बुधवार 4 नवंबर को आयोजित एक समारोह में कंपनी...

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर : आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जमशेदपुर...

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया. कार्यक्रम...

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 35 वर्षीय...

jamshedpur Jusco School South Park-जुस्को स्कूल साउथ पार्क के इकोनोविस्टा 2के26 में 29 स्कूलों के 1028 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जुस्को स्कूल कदमा और सेंट मेरीज संयुक्त विजेता

jamshedpur Jusco School South Park-जुस्को स्कूल साउथ पार्क के इकोनोविस्टा 2के26 में 29 स्कूलों के 1028 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जुस्को स्कूल कदमा और सेंट मेरीज संयुक्त विजेता

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में बुधवार को छठे संस्करण के अंतरविद्यालयी कार्यक्रम इकोनोविस्टा 2के 26 का आयोजन किया गया....

jamshedpur sikh samaj-पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान, साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत,19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

jamshedpur sikh samaj-पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान, साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत,19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर:सिखों के प्रथम गुरु धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को लेकर धार्मिक उत्साह और...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News