
जमशेदपुर : भाजपा नेत्री लक्की सिंह को झारखण्ड प्रदेश महिला मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया. दीप ज्योति महिला महिला समिति की अध्यक्ष बिंदु सिंह और अन्य सदस्यों ने बुधवार को लक्की सिंह को भव्य स्वागत किया गया तो वहीं लक्की सिंह ने भी दीप ज्योति महिला समिति के तारीफ करते हुए अध्यक्ष और सदस्यों को बधाई दी. नवनियुक्त झारखण्ड प्रदेश महिला मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह ने कहा कि आज में काफी खुश हूँ ,पार्टी ने मुझे अपना समझा और ये जिम्मेदारी मुझे सौंपा,वहीं दीप ज्योति महिला समिति के कामो की भी तारीफ किया और कहा की आज दीप ज्योति महिला समिति में महिलाएं जुड़ कर रोजगार कर रही हैं स्वालंबी बन रही हैं. इस मौके पर उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस और विपक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस देश को बांटने की कोशिश कर रही है. इस कोशिश को जनता नाकाम करेगी. दीप ज्योति महिला समिति की अध्यक्ष बिंदु सिंह ने कहा लक्की सिंह को प्रदेश महिला मोर्चा के सोसल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर हमलोगों ने आज सम्मानित कार्यक्रम रखें थें. इस मौके पर सोनामती देवी, मीणा देवी, शकुन्तला देवी, भारती प्रमान, रीता देवी, संगीता देवी, संगीता शर्मा, जसपाल कौर, खुशी झा आदि उपस्थित थी.






