• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 26, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp vbgramg : भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय सम्मेलन में वीबी जी राम जी योजना की दी गई विस्तृत जानकारी, सांसद विद्युत महतो ने कहा – योजना से बढ़ेगी जवाबदेही और पारदर्शिता, मिलेगी ग्रामीण भारत को मजबूती

January 24, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन- ग्रामीण (वी बी–जी-राम-जी) के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए. वहीं, इस दौरान प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, कार्यक्रम के प्रदेश टोली के सह संयोजक दिनेश कुमार मौजूद रहे. सम्मेलन में स्वागत सह अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना पर लोगों को गुमराह करने की विपक्ष की साजिश को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बेनकाब करेंगे और जनता को बताएंगे कि मोदी सरकार की योजनाएं किस प्रकार से उनके जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं. सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि विकसित भारत–जी-राम-जी योजना गांव, किसान और श्रमिक को केंद्र में रखकर ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी. इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जिससे उन्हें स्थायी आजीविका का आधार मिलेगा. उन्होंने बताया कि योजना में समयबद्ध मजदूरी भुगतान, रोजगार उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता तथा भुगतान में देरी होने पर मुआवजे का प्रावधान है, जिससे श्रमिकों का विश्वास व्यवस्था में और मजबूत होगा.(नीचे भी पढे)

कहा कि बुआई और कटाई जैसे प्रमुख कृषि सीजन के दौरान कार्य में आवश्यक ठहराव की सुविधा भी दी गई है, ताकि खेती प्रभावित न हो और किसान अपनी कृषि गतिविधियों पर पूरा ध्यान दे सकें. उन्होंने यह भी बताया कि ‘विकसित भारत–जी-राम-जी’ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई, संपर्क मार्गों के निर्माण तथा कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे गांवों में ही रोजगार के स्थायी अवसर सृजित होंगे. यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी. विद्युत महतो ने कहा कि देश की जनता वर्षों तक कांग्रेस सरकार की लूट और भ्रष्टाचार का शिकार रही. मनरेगा और पूर्व की जवाहरलाल रोजगार योजना भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई थी. एक ही सड़क का बार-बार निर्माण दिखाकर करोड़ों रुपये डकार लिए गए और गरीब मजदूरों को महीनों तक मजदूरी के लिए तरसाया गया. विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर करारी चोट की गई है. रोजगार गारंटी कार्ड को बैंक खाते से जोड़कर बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों की दुकान बंद कर दी गई. अब पैसा सीधे मजदूर के खाते में जा रहा है, जिससे दलालों की लूट खत्म होगी. उन्होंने कहा कि वी बी जी राम जी योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग को वास्तविक लाभ पहुंचा रही है. 6 करोड़ 44 लाख से अधिक कार्यों की जियो टैगिंग कर यह सुनिश्चित किया गया है कि विकास का हर पैसा जमीन पर दिखाई दे, न कि भ्रष्टाचारियों की जेब में जाए. सांसद विद्युत महतो ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग दशकों तक गरीबों के नाम पर राजनीति करते रहे, वही गरीबों के सबसे बड़े शोषक थे. आज मोदी सरकार पारदर्शी कानून, डिजिटल व्यवस्था और सीधे खाते में भुगतान के माध्यम से जनता के अधिकारों की रक्षा कर रही है. कार्यक्रम के प्रदेश टोली सह संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि ‘जी राम जी’ नाम से कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है, इसलिए वे बौखलाहट में कभी उपायुक्त तो कभी अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे योजनाओं पर झूठी राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना के तहत मनरेगा में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं. अब यदि किसी इनरोल्ड मजदूर को 15 दिनों तक काम नहीं मिलता, तो 16वें दिन से बिना काम के भी मजदूरी का भुगतान अनिवार्य होगा. दिनेश कुमार ने बताया कि पहले भुगतान में केंद्र और राज्य का अनुपात 75:25 था, जिसे अब 60:40 कर दिया गया है. मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भुगतान, 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन, और किसान मजदूरों को खेती-बाड़ी के लिए 200 दिनों तक रोजगार का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही योजना में कच्चे कार्यों के साथ पक्की योजनाएं और सड़क निर्माण को भी शामिल किया गया है. प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि विपक्षी दल ग्रामीण जनता को गुमराह कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे अपना राजनीतिक स्वार्थ साध सकें। नंदजी प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है. लेकिन विपक्ष इन योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाकर ग्रामीणों को भटकाने का काम कर रहा है. वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि गांव बढ़ेगा तभी शहर और देश बढ़ेगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने 600 से अधिक योजनाएं लागू कीं, लेकिन अधिकतर योजनाओं के नाम गांधी परिवार पर रखकर परिवारवाद की राजनीति की. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किसी योजना का नाम किसी व्यक्ति के नाम पर नहीं रखा गया. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ग्राम सभाओं की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है. सम्मेलन में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रदीप महतो ने किया. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, नीरज सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, मंडलाध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडेय, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, पप्पू उपाध्याय, सुरज कुमार साह, जुगनू वर्मा, हन्नु जैन, रितेश झा, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रंजीत कुमार सिंह, बापन बनर्जी, युवराज सिंह जुगनू, रंजीत कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, बिनोद राय, अश्विनी तिवारी, हलधर दास, अजीत सिंह, सुदीप कुमार, दीपक पाल, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो, रामप्रसाद जायसवाल, लकी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Related Posts

Jamshedpur police raid : बिरसानगर में जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7.5 लाख रुपये नकद के साथ 15 पकड़ाये
खबर

Jamshedpur police raid : बिरसानगर में जुआ के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7.5 लाख रुपये नकद के साथ 15 पकड़ाये

October 26, 2026
Jamshedpur diwali sweets – दिवाली पर जमशेदपुर में श्याम भक्त मंडल उपलब्ध कराएगा गुणवत्तापूर्ण व सस्ती मिठाई, बुकिंग शुरू
खबर

Jamshedpur diwali sweets – दिवाली पर जमशेदपुर में श्याम भक्त मंडल उपलब्ध कराएगा गुणवत्तापूर्ण व सस्ती मिठाई, बुकिंग शुरू

October 26, 2026
Jamshedpur incident – बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब दिखाने के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी, देखिए – video
खबर

Jamshedpur incident – बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में मौत के कुएं में करतब दिखाने के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी, देखिए – video

October 26, 2026
Next Post

jamshedpur kidnapping case bjp : जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र कैरव गांधी अपहरण मामले में भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी जांच की मांग दोहराई

Tata steel group management union discussion on labour code : टाटा स्टील समूह से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों और यूनियन पदाधिकारियों ने की नये चार लेबर कोड पर गंभीर मंथन, मैनेजमेंट व यूनियन के दिग्गज एक मंच पर दिखे

Tata workers union sad news : टाटा वर्कर्स यूनियन के माइकल जॉन सेंटर के निदेशक जयदेव उपाध्याय पंचतत्व में विलीन, सभी ने नम आंखों से दी विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand bjp : झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी, बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur trayambak mahadev mandir kali puja : त्र्यंबक महादेव मंदिर में काली पूजा पर काल्पनिक पंडाल का होगा निर्माण, मंदिर काली पूजा कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

Jharkhand visually impaired cricket team- अहमदाबाद मे खेले जाने वाले नागेश ट्रॉफी 2026 में भाग लेगी झारखंड की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम, 28 से शुरू होगी प्रतियोगिता

jamshedpur ivana art- कला बनी मन की अभिव्यक्ति का माध्यम,‘आर्ट ऐज थेरेपी’के साथ इवाना आर्ट के दस साल पूरे

jamshedpur congress-पांच प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने जताया आभार, नवनियुक्त अध्यक्षों को दी शुभकामनाएं

Jamshedpur chhath mahaparv preparations : टेल्को सीटू तालाब में भव्य रूप से मनेगा छठ पर्व, संध्या अर्घ के दिन होगा माता की चौकी का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News