जमशेदपुर : कोऑपरिव कॉलेज से वर्ष 1975 में पास आउट सिकंदर हयात खान के निधन पर रविवार को एक शोकसभा आयोजित हुई. शोकसभा में उक्त सत्र के सभी सहपाठी शामिल हुए, जिनमें हेमंत जेना, हीरेन्द्र सिंह, जलील अहमद, अनवर, नूर आलम, गोविन्द, संतोष अग्रवाल, घनश्याम मिश्रा, शाहिद, मसूद खान, ग़ुलामूस्सयेदीन (मल्लू) ,अजय कुमार, मनोरंजन सिंह,मिली पॉल रायचौधरी, प्रकाश राव और कनाडा से जुड़े सुरेश मेहता ने दिवंगत सहपाठी को अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत सिकंदर हयात खान की दिव्यात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की. सिकंदर हयात खान अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके तीनों बेटों और बेटी अपने अपने खुशहाल परिवार को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं. 73 वर्षीय स्व सिकंदर एक हंसमुख, मिलनसार, सामाजिक, कुशल अभिनेता और अपने बच्चों के अलावा 7 बहनों के निकाह की जिम्मेदारी उठाने वाले सफल व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे.




