जमशेदपुर: श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा एवं समिति के पदाधिकारियों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई. सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया.बैठक में लाइसेंसधारी के रूप में कमलेश दुबे को मनोनीत किया गया. वहीं संरक्षक के रूप में महेंद्र पांडेय, दिनेश विग एवं राम असरय सिंह को जिम्मेदारी दी गई. अध्यक्ष रूपम साहू, उपाध्यक्ष बसंत उपाध्याय एवं मुन्ना पांडेय, सचिव राहुल पिल्ले, बाबू लंका एवं संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला एवं बावेश राव को जिम्मेदारी दी गयी है.इसके अलावा पंडाल सचिव की जिम्मेदारी विकास पांडेय एवं बाबू लंका को दी गई.(नीचे भी पढ़े)
समिति के आयोजन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए बिट्टू तिवारी, विजय चौधरी, दीपू तिवारी, नरसिंग राव, रामना राव, राजू राव, मनोज मुखी, दीपक मुखी, मनोज दुबे, सूर्या कुमार गुप्ता, सूरज पाल, रमेश ठाकुर, अशोक उपाध्याय, बिपिन सामंत, मोहन राव सहित अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई.बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया.पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से इस वर्ष पूजा को और बेहतर एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा.




