जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गोलमुरी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल के नेतृत्व में गोलमुरी नामदा कम्युनिटी सेंटर के मैदान एवम उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस मौके पर गोलमुरी मंडल के प्रभारी के रूप में शशांक शेखर एवम गोलमुरी मंडल भाजयुमो के महामंत्री अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राकेश गिरी, पप्पू कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी, आदर्श कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष कुमार पिंटू, जसविंदर सिह, कार्यालय प्रभारी अरुण दास, आईटी प्रभारी सोमालिया मुखर्जी भी उपस्थित रहे.











