आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी जमशेदपुर के समीप मैदान में कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है. यह क्षेत्र नगर निगम के अधीन आता है, जहां नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रही है. वहीं इस पर प्रशासन भी मौन है. यहां चाय वाले, स्ट्रीट फूड वाले अपना स्टॉल लगाते है. जिसमें प्रयोग किये जाने वाले कुल्हड़, कप प्लेट आदि मैदान में फेका होता है. वहीं गंदगी से आसपास से क्षेत्रों में रह रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)

गंदगी के कारण वहां मक्खियां पनप रही है. नगर निगम और प्रशासन इसमें मूक दर्शक बनी हुई है. कूड़ा कचरा से दुर्गंध फैल रहा है. जिससे लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है. वहीं लोगों का राह चलना भी मुश्किल हो गया है. लोगों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद आस जगी कि कुछ हद तक इस कचरे से निजात मिलेगी, परंतु यह सपना भी धूमिल हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक शहर के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इस दौरान कई अभियान चलाए जा रहे है. लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस अभियान में लचर दिख रही है.












