
जमशेदपुर : संयुक्त मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के बैनर तले ब्यूरो के श्रीकान्त देव ने अपनी धर्मपत्नी स्व पूनम देव की जयंती पर भीषण ठंड के बीच जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र रुगड़ी में जरुरतमंद बुजुर्ग महिलाओं एवं वृद्धों के बीच कंबल वितरण किया. साथ ही सबों के लिए नास्ता पैकेट की भी व्यवस्था की. इस दौरान रूपेश शर्मा ने कहा कि यह तो अभी शुरूआत है, आगे बहुत ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंद लोग लाभान्वित होंगे. समाजसेवी श्रीकांत देव ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ सेवा बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है और इससे परम सुख की अनुभूति होती है. उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना भी की. इस दौरान ब्यूरो के राष्ट्रीय पदाधिकारी अजय सिंह, रुपेश शर्मा, शशांक कुणाल, अखिलेश सिंह, योगेश लाल, मनोज शर्मा, कौशल सिंह, हरदीप सिंह, हीरक घोष, जीतू सिंह, झानु शर्मा, विवेक महतो, संतोष नाथन, विजय कुमार पांडे, भूपेंद्र सिंह, शेख अदनान, अमन मसीह, गगन प्रजापति, राजकुमार प्रसाद, पवन कुमार सिंह, नंदलाल साह, जसप्रीत सिंह, अनुराग कुणाल, सुमित दत्ता, एमके जयन सुजीत महतो, रामशंकर अमर, प्रदीप कुमार प्रसाद व अन्य उपस्थित थे.




