बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत के गडकी और चदनाशोल गांव में शुक्रवार देर शाम भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराकर समाधान करने की मांग की. ग्रामीणों ने गांव के समीप स्थित एक पुलिया की समस्या से उन्हें अवगत कराया. ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में पुलिया पर पानी भर जाने से वहां तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.(नीचे भी पढे)
ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग ऋषि षाड़ंगी के समक्ष रखी.श्री षाडंगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उपायुक्त से बात कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे. वहीं गडकी गांव निवासी रथ मुंडा की पत्नी के निधन की सूचना मिलने पर ऋषि षाड़ंगी उनके घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया. इस मौके पर संजय प्रहराज, निखिल सिंह, निर्मल पांडा, दिव्येंदु घोष, पूर्ण घोष, उत्तम मुंडा, सिद्धार्थ पात्र,राजीव पुष्टि, सदानंद मुंडा,भरत मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.




