जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 1 स्थित नवयुवक संघ की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. शास्त्रीनगर ब्लॉक नं 1 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में समाजसेवी स्व. ललन सिंह की स्मृति में सेना से सेवानिवृत्त उनके पुत्रों राज कुमार सिंह, अखिलेश सिंह एवं समाजसेवी राजू सिंह के संयोजन में आयोजित रक्तदान शिविर में झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होने स्व ललन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि रक्तदान जैसा कोई नेक कार्य नहीं. यह सभी दूरियों को मिटाने का कार्य करता है और जीवन बचाता है. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं का हौसला बढाया. शिविर में 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. शिविर को सफल बनाने में नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी के श्याम कुमार प्रसाद, राजेश मोहन प्रसाद, दीपक मित्रा, राधेश्याम कुमार, गीता सिंह, अशोक सिंह, समीर दत्ता, समीर सरकार, केबीएस त्रिवेदी आदि मुख्य रूप से सक्रिय रहे. ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर के पदाधिकारी शक्तिधारी सिंह एवं उनकी टीम ने रक्तदान शिविर में रक्त संग्रह का कार्य किया. श्री सिंह ने आयोजक संस्था को स्मृति चिह्न प्रदान करने के साथ ही रक्तदाताओं को भी स्मृति चिह्न प्रदान किये.











