जमशेदपुर: प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी हिंद क्लब,रानीकुदर के परिसर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से रक्तदाताओं ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस शिविर में कुल 127 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. शिविर में महिलाओं ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत हिंद क्लब के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद के द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पण के साथ शुरू हुई. रक्तदान का कार्यक्रम अपने निर्धारित समय अनुसार प्रातः नौ बजे शुरू हुई और संध्या 5 बजे तक चला. (नीचे भी पढ़े)

नंदजी प्रसाद ने सभी रक्तदाताओं को अभिनंदन करते हुए कहा कि रक्तदाता सौभाग्य शाली होते हैं जिनका रक्त किसी अन्य व्यक्ति को जीवन देता है और यह अमूल्य है हिंद क्लब का यह 25वां रक्तदान शिविर है. जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ जमशेदपुर के रक्तदाताओं ने आकर अपना बहुमूल्य रक्त दान किए, जिनमें कई रक्तदाता युवक और युवती है जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया है. हिंद क्लब सभी रक्तदाताओं का आभारी है. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहकर्मी एवं हिन्द क्लब के सदस्य निरंजन पाण्डेय, राजेश कुमार, राम पुकार, राजू सिंह, शंकर दुबे, राजकुमार रजक, प्रेम राव, पारस नाथ दुबे, आशीष राव, बलबीर पाण्डेय, ज्योति दुबे, चन्दन प्रसाद, रोहित सिंह, राजेश सिंह,रमाकांत सिंह, केएन ओझा, संजय कुमार, गणेश, राजू गुप्ता शिबू कुमार,राकेश रजक, राजू रजक, रवि रजक, तारकेश्वर प्रसाद, रौनक कुमार, सचिन सोनकर, अमित सिंह समेत काफी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे.



