जमशेदपुर : भारत के प्रथम गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72वीं पुण्यतिथि गोविंदपुर स्थित पटेल भवन में मनायी गयी. इस अवसर पर रक्तदान शिविर के आयोजन किया गया. इसमें 76 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. यहां पटेल परिवार की ओर से यह छठे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं सहयोगी इकाई वीबीडीए के सहयोग से शिविर संपन्न हुआ. संस्था के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिन्हा, महासचिव संजीव सिन्हा ने शिविर का संचालन किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय सचिव सह जिला प्रभारी प्रो रविशंकर मौर्य, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा नेता ओबीसी मोर्चा के धर्मेंद्र प्रसाद , सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा नेता विमल बैठा, कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह, हिंन्दू जागरण मंच के बलवीर मंडल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. शिविर के आयोजन में विश्राम प्रसाद, बैजनाथ कुमार, मुकेश कुमार सिंह, सत्येंद्र चौधरी, विश्वनाथ प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, राजकुमार राय, बीके सिंह, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार एवं पटेल महापरिवार के सक्रिय सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.




