रांची: रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी मैच के तीसरे दिन केरल के 475 रन के जवाब में झारखंड की पारी 340 रन पर सिमट गयी. पहले पारी में केरल को 135 रन की बढ़त मिली. तीसरे दिन के खेल समाप्ति पर केरल ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 60 रन बना लिए है. झारखंड की टीम कल के स्कोर के बाद खेलना शुरु किया. हलांकि झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केरल गेंदबाजों के सामने झारखंड के बल्लेबाजी की एक न चली, क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए. झारखंड की ओर से बल्लेबाज इशान किशन ने शानदार 132 रनों की पारी खेली.(नीचे भी पढे)
इसके अलावा सौरव तिवारी 97 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान विराट सिंह 30 रनों का योगदान दिया. सूरज ने भी 28 रनों की पारी खेली. केरल की ओर से जलज सक्सेन ने पांच खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. साथ ही गेंदबाज बी थंपी ने तीन विकेट झटके. केरल की कोशिश होगी कि कल जल्दी से रन बनाए. और झारखंड को दूसरी पारी खेलने के मजबूर करे. गेंदबाजों के दम पर केरल झारखंड को पटकनी देने की तैयारी में रहेगा.




