
जमशेदपुर : ऑल इंडिया रेलवे एसी कोच एंप्लाइज एसोसिएशन टाटानगर के सौजन्य से कोविड-19 को देखते टीम संघर्ष एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सभी सावधानियों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तथा बिना मास्क प्रवेश नहीं के तहत इस रक्तदान शिविर का संचालन किया गया. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
इस रक्तदान शिविर की मुख्य विशेषता यह रही कि इसमें बिना मास्क प्रवेश नहीं, एसोसिएशन टाटानगर की ओर से स्वनिर्मित रेल इंजन एवं रेल कोच निर्माण कर, भारतीय रेलवे की झलक को दर्शाया गया. एसोसिएशन की ओर से बिना हाथ लगाए सेंसर युक्त सैनिटाइजर मशीन का प्रयोग किया गया. सभी रक्तदाताओं को टाटानगर रेलवे एसी कोच एंप्लाइज एसोसिएशन के कार्यालय से टीम संघर्ष एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के द्वारा लाने की उत्तम व्यवस्था की गयी थी. सभी रक्तदाताओं के लिए सुबह के उत्तम नाश्ते का प्रबंध के साथ ही रक्तदान के उपरांत हरेक रक्तदाता को मास्क, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.















