जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के आदिवासी फुटबॉल ग्राउंड में शनिवार को लगभग 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं इसकी जानकारी उलीडीह पुलिस को दी गयी और उलीडीह ओपी के पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंची. जानकारी देते हुए एएसआइ अखिलेश प्रसाद बताया गया कि आस पास के लोगों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आदिवासी फुटबॉल मैदान में एक अज्ञात शव मिला है, शव किसका है. मृतक कहां का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़ें)
मृत्यु का कारण क्या है इसके बारे कोई जानकारी नहीं जुट पाई है. फिलहाल 72 घंटे तक शव को शीतगृह में रखा जायेगा. आस पास के लोगों ने यह बताया कि मृत व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. भीख मांगता था और इसी जगह पर सोता था. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.











