
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच एलटीसी का समझौता शुक्रवार को हुआ. करीब 27 फीसदी एलटीसी में बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी से जहां कर्मचारियों में खुशी की लहर है. वहीं जमशेदपुर प्लांट के अलावा नोवामुंडी माइंस, टाटा बियरिंग समेत अन्य जगह पर भी कर्मचारी और वहां की यूनियन ने खुशी से सराबोर है. नोवामुंडी माइंस के महामंत्री संजय कुमार ने बताया कि यह ऐतिहासिक समझौता है. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू और उनके मातहत अधिकारियो यह दूरगामी सोच का ही नतीजा है कि विपरीत परिस्थितियों में भी इतना अच्छा बढ़ोतरी हो पाया है. इस दौरान नोहा मंडी में माइनस यूनियन ने टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के पक्ष में नारेबाजी कर मिठाइयों का वितरण भी किया. ढोल नगाड़े के साथ यहां खुशियां भी मनाई गई. इसके अलावा टाटा स्टील के सारे प्लांट में इसका दूरगामी असर पड़ा है और कर्मचारियों ने इसको सकारात्मक तौर पर हाथों हाथ लिया है.











