जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट के पास रविवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने शव को देखने के बाद बागबेड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है.




