जमशेदपुर : जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब कर्मचारियों का बोनस बेल्डीह क्लब मैनेजमेंट एवं होटल कैंटीन रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच संपन्न हुआ. इसके तहत कर्मचारियों को इस वर्ष का बोनस 19 परसेंट दिया जाएगा. न्यूनतम 29295 एवं अधिकतम 59873 रुपए मिलेंगे. इस एग्रीमेंट पर बेल्डीह क्लब चेयरमैन और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रमम, सेक्रेटरी वरुण बजाज, जॉइंट सेक्रेटरी आयान लहरी, ट्रेजर विशाल अग्रवाल, एएम मिश्रा ने हस्ताक्षर किए. यूनियन की तरफ से प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह, यूनियन कमेटी मेंबर एसके जुल्फिकार अली, सिद्धार्थ शंकर दास एवं अजीत सिंह ने हस्ताक्षर किए. (नीचे भी पढ़े)
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बेल्डीह क्लब चेयरमेन डी बी सुंदर रमम तथा अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि बेल्डीह क्लब शहर का मान जाना क्लब है और इसे टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा संचालित किया जाता है. साथ ही इस क्लब में कार्य करने वाले कर्मचारी एवं इस क्लब से जुड़े सभी लोग गौरांवित महसूस करते है. इस समय क्लब में बहुत सारे विकास के कार्य चल रहे हैं जिसमें नई लाइब्रेरी, जिम, चिल्ड्रन कॉर्नर, पार्किंग एरिया सभी का डेवलपमेंट हो रहा है जो कस्टमर के लिए बहुत ही लाभप्रद होगा. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने उम्मीद जाहिर की कि कुछ ही दिनों में यह क्लब ना सिर्फ जमशेदपुर, झारखंड राज्य के बल्कि देश के माना जाना क्लब हो जाएगा. इन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हमारे सभी कर्मचारी, यूनियन, क्लब को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हमेशा सतत् प्रयास और सहयोग करते रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ.







