जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी थाना क्षेत्र के हेसाडुंगरी इलाके में एक युवक की लाश बरामद की गयी. लाश मिलते ही सनसनी फैल गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को जब्त किया. आसपास के गांववालों की मदद से शव की पहचान की गयी. उक्त शव हेसाडुंगरी इलाके के ही रहने वाले प्रसाद मार्डी (32) का था. बताया जाता है कि वह शौच के लिए गया था और नाले में ही गिर गया था, ऐसा पुलिस को लोगों ने सूचना दी है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं यह मामला हत्या का तो नही है. वैसे उसके शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है. पुलिस के मुताबिक, युवक हमेशा शराब के नशे में रहता था. उसकी पत्नी का भी देहांत हो गया था और अकेले ही रहता था. वह घुमता फिरता था. गांव वालों ने पुलिस को बताया कि वह रात के वक्त नाला की ओर शौच के लिए जा रहा था. इसी बीच अचानक से सुबह में उसका व बरामद किया गया.












