जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली, हिम्मतनगर में कुत्तों का आतंक है. बुधवार को कुत्ते ने फिरोज अंसारी के बच्चे को काट लिया. बच्चे को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिरोज अंसारी के पिता इरफान अंसारी ने बताया कि कुत्ते ने आज कई और लोगों को भी काटा है. (नीचे भी पढे)
इसके पहले भी कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं. कपाली नगर परिषद कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है. इससे लोगों में नाराजगी है. लोगों ने कपाली नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि लोगों को कुत्तों के आतंक से बचाया जाए.











