जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी मांगने और हथियार के बल पर मारपीट कर घायल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सन्नी कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमुहानी निर्मल नगर का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार, कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो में कल्टू सिंह से रंगदारी मांगने और हथियार के बल पर उसके साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया था. इस संबंध में कपाली ओपी में मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से ही सन्नी कर्मकार फरार चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.




