जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी गांधी मार्ग के पास सोमवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. घटना रात करीब नौ बजे की है. पीड़िता की पहचान मनीषा बोस के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मनीषा बाजार में काम करने के बाद पैदल गांधी मार्ग स्थित अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे. (नीचे भी पढ़ें)
घर के पास पहुंचने पर जैसे ही मनीषा की चाल धीमी हुई, दोनों बदमाश पीछे से पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन आसपास के लोगों के जुटने से पहले ही दोनों बदमाश मौके से भाग निकले. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.




