सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह कैनाल में मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे बालू लदा एक टीपर अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. वहीं, तड़के बालू लदे टीपर के परिचालन से बालू परिवहन की वैधता पर भी सवाल उठ रहे हैं. वाहन में लदे बालू का परिवहन वैध चालान के साथ किया जा रहा था या नहीं, इसकी जांच पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा की जा सकती है. जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी.




