सरायकेला: अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सरायकेला एसपी के निर्देश पर जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी पुलिस ने शुक्रवार को एक विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. इसके तहत मुख्य चौक- चौराहो और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गहन जांच की गयी. एसआई अब्दुल रज्जी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे. पुलिस ने बताया कि इस चेकिंग का उद्देश्य क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की पहचान करना और अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है.
अभियान के दौरान कपाली पुलिस ने स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि ऐसे अभियान समय- समय पर चलते रहेंगे ताकि क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके.



