जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने स्कैप कारोबारी से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार में तीन अपराधियों में उलीडीह थाना क्षेत्र का रुपेश दुबे उर्फ राहुल (26), एमजीएम हिलव्यू कॉलोनी का शांतनु कुमार (24) और उलीडीह रिपीट कॉलोनी निवासी नन्दलाल सिंह उर्फ बंटी (20) शामिल है. वहीं इनके पास से एक देसी पिस्तौल, 3 देसी कट्टा और 4 गोली बरामद की गयी है. इस मामले में उद्भेदन करते हुए जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ उलीडीह थाना में मामला दर्ज किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

उलीडीह थाना क्षेत्र के स्क्रैप कारोबारी से हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी नहीं देने पर दुकान संचालन पर फायरिंग की गयी थी. इसके लिए उलीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जहां से इन तीनों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल तीनों का पूर्व इतिहास रहा है. सभी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.



