जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड में एक युवक को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. पहले भीड़ ने उसके बाद युवती ने भी जमकर अपनी भड़ास निकाली और डंडे से मजनू की जमकर पिटायी की. युवती ने बताया कि फोन और वाट्सअप पर वह युवक परेशान करता था और शारीरिक संबंध बनाने जैसी बातें लिखता था. पुलिस से कई बार शिकायत की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिवारवालों ने उसको पकड़ लिया और जमकर पिटायी की. (नीचे देखिये वीडियो लड़की ने क्या कहा और पूरी खबर)
युवती की हिम्मत की दाद दीजिये. उसके साथ छेड़खानी हुआ है. उसे दिल-फेंक मजनू ने प्रताड़ित किया है, यही कारण है कि उसे इस अवतार में आना पड़ा है. युवती एक पैथोलॉजी सेंटर में काम करती है. जहां युवक खून जांच कराने गया था. इसी दौरान युवक ने युवती के शरीर को छूने का कोशिश किया था और गलत काम करने का कोशिश किया.(नीचे देखिये वीडियो लड़की ने क्या कहा और पूरी खबर)
हालांकि कई दिनों से लड़की के फ़ोन और वाट्सअप पर गंदे-गंदे मैसेज भेज रहा था और आज लड़की को एकांत देखकर उसके साथ गलत करने का कोशिश किया. इसके बाद अपने अंदर के क्रोध को लड़की रोक न सकी उसके बाद जो हुआ वो आपके सामने है. (नीचे देखिये वीडियो पुलिस ने क्या कहा और पूरी खबर)
उसकी लोगों ने पिटायी की फिर लड़के को लड़की ने ही मन भर पीटा. बाद में पुलिस ने भीड़ से उसको बचाकर ले गयी. पुलिस ने कहा है कि लिखित शिकायत होने के बाद कार्रवाई की जायेगी. (नीचे देखे पिटायी की तस्वीर.)













