
जमशेदपुर : ओड़िशा के ढेंकनाल जिले में हुए एक विमान हादसे में जमशेदपुर निवासी पायलट समेत दो लोगों की मौत हो गयी. जमशेदपुर के सीतारामडेरा निवासी पायलट संजीव कुमार झा की इस हादसे में मौत हो गयी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह यह हादसा हुआ. सोमवार को ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित गति फ्लाइंग इंस्टीच्यूट के विमान से ट्रेनिंग देने वाले पायलट संजीव कुमार झा पायलट की ट्रेनिंग लेने वाली तमिलनाडू की लड़की को ट्रेनिंग दे रहे थे. इसी बीच ढेकनाल के पास अचानक से ट्रेनी विमान ए सेसना 152 वीटी इएनएफ पर से पायलट का नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद अचानक से जमीन पर यह पटका गया, जिसके बाद पायलट संजीव कुमार झा और पायलट की ट्रेनिंग लेने वाली लड़की भी गंभीर रुप से घायल हो गये. करीब 180 डिग्री से जमीन पर यह विमान पटका गयी.
बताया जाता है कि यह प्लेन हादसा ढेकनाल के पास ही हुआ और सरकारी एविएशन ट्रेनिंग संस्था गति की ही एयरस्ट्रिप पर गिर गयी, जिसके बाद एंबुलेंस से दोनों को कामाख्यानगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये थे, जिसके बाद तुरंत उनको मृत घोषित कर दिया गया. संजीव कुमार झा झारखंड के जमशेदपुर का सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उनके ससुर का अपना बर्मामाइंस स्थित धर्मकांटा भी है. संजीव कुमार झा जमशेदपुर के अलकेमिस्ट एविएशन में बतौर ट्रेनर काम करते थे, लेकिन कुछ साल पहले से ही वह ओड़िशा में सरकारी पायलट ट्रेनिंग स्कूल में बतौर ट्रेनर बहाल हो गये.

वे पूरे परिवार के साथ जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ही रहते है. उनकी मौत ओड़िशा के कामाख्यानगर स्थित अस्पताल में हुई है, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ढेंकनाल के एसपी अनुपमा जेम्स ने www.sharpbharat.com से बताया कि यह एक विमान हादसा है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. जमशेदपुर निवासी पायलट के परिवार को सारी सूचनाएं दे दी गयी है. अभी शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वैसे इस घटना की जानकारी डीजीसीए (भारतीय विमानपतन प्राधिकरण) को भेज दिया गया है, जहां से जांच दल आकर पूरे मामले की जांच करेगी, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर कैसे यह हादसा हुआ है. पायलट संजीव कुमार झा को जानने वाले ने बताया कि वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे और काफी वर्षों से वे ट्रेनिंग के काम में थे. जमशेदपुर में भी वे काफी खुशहाल व्यक्ति थे और जमशेदपुर में ट्रेनिंग के दौरान वे लोगों से काफी मिलकर काम करते थे और सारे बच्चे भी उनको काफी लाइक करते थे.





