
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर समेत अन्य इलाकों में प्रख्यात केक और पेस्ट्री की बड़ी दुकान ब्राउन ब्रंच में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है. इसके तहत तीन कर्मचारियों को बिना किसी अधिकारिक नोटिस के ही हटा दिया गया है. इसको लेकर यूथ इंटक ने आवाज उठायी है. शुक्रवार को यूथ इंटक पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह उप श्रमायुक्त (डीएलसी) से मिलकर बिष्टुपुर स्थित ब्राउन बंच दुकान से निकाले गए तीन मजदूरों के बकाया वेतन एवं अंतिम पावना (फाइनल सेटलमेंट) दिलाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने जिक्र किया कि वे तीनों मजदूर काफी गरीब परिवार से आते हैं, उनके परिवार की जीविका पूर्ति इन्हीं लोगों पर निर्भर करता है और उन्हें ही काम से निकाल दिया गया है और उनका वेतन भी उन्हें नहीं मिला. ऐसे वातावरण में ऐसे ही सभी पूंजीपतियों द्वारा मजदूरों को काम से निकाला जा रहा है. ब्राउन बंच भी इसका एक उदाहरण है इसलिए जिला अध्यक्ष ने डीएलसी से यह निवेदन किया कि मजदूरों को न्याय मिलना चाहिए अन्यथा यूथ इंटक पूरे जिले स्तर पर आंदोलन करेगा.











