जमशेदपुर : श्री श्री मां आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान, जमशेदपुर की ओर से रविवार को सोनारी भारत सेवाश्रम संघ में एक संवर्धना सभा का आयोजन किया गया. इसमें विगत 6 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दान करने वाले सभी रक्तदाता को माला पहना कर उनका उत्साह वर्धन किया गया एवं उनके बीच पुरस्कार वितरित किये गये.

भारत सेवाश्रम संघ के महाराज जी ने सभा को संबोधित किया. सभा में गोपाल सेनगुप्ता, संदीप राय, सुभाष बनर्जी, अन्नपूर्णा सेनरॉय, शुभश्री सेन, अशोक नाग आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.



