जमशेदपुर. सोनारी निवासी बिल्डर विश्वनाथ दीवान ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता चुन्नू भूमिज पर रुपये धोखाधड़ी करने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है. मामला 18 जून 2021 से 14 अप्रैल 2023 तक की है. विश्वनाथ ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया था.(नीचे भी पढ़े)
कोर्ट के आदेश पर सोनारी थाना में मामला दर्ज किया गया है. विश्वनाथ दीवान ने एफआईआर में बताया है कि उनके मार्बल दुकान से चुन्नू ने मार्बल खरीदा था. बदले में कुछ रुपये उधार थे. विश्वनाथ ने बकाया रुपये मांगें तो वह धमकी देने लगा.




