जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में अपराधियों के फायरिंग औऱ हमले में घायल मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद आफताब का कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

गोली लगने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद गुस्साई भीड़ बर्मामाइंस थाना पहुंची औऱ हंगामा करने लगी. लोग हत्यारो को गिरफ्तार करने औऱ क्षेत्र में नशा के खिलाफ औऱ तेज मुहिम चलाने की मांग की. इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ.




