
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री निवासी 55 वर्षीय विमला बेरा अपने घर पर जली अवस्था में पाई गई. इसकी जानकारी परिजनों को मंगलवार की सुबह हुई. घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजू ने बताया कि घर में महिला अपनी बहु के साथ अकेली रहती थी. दो बेटे में से एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटा बहरागोड़ा में होटल चलाता है. बेटे की मौत के बाद से विमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. संभवतः रात को वह आग के चपेट में आ गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई. मंगलवार की सुबह जब उसकी बहू उठी तो पाया कि विमला की मौत हो चुकी है. फिलहाल पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है.





