
चाकुलियाः विगत कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में किसानों की हालत खराब कर दी है. बारिश के कारण सब्जी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. असमय बारिश के कारण सब्जी की कीमतों में वृद्धि हुई है. सब्जी के मूल्य आसमान छू रही हैं. सब्जी की कीमतों में मूल्य वृद्धि होने के कारण मध्यम वर्ग के लोगों की थालियों से हरी सब्जी दूर हो रही है.(नीचे भी पढ़े)
चाकुलिया बाजार में आलू 15 रूपया किलो, प्याज 50, लहसुन 120 रुपए केजी, टमाटर 80, पटल 50, भिंडी 40, झींगा 35, बैगन 50, कुंदरी 40, बरबट्टी 50, लौकी 25 पीस, फुलगोबी 30 पीस, बांधागोभी 40 किलो,हरी मिर्च 100 रूपया किलो हैं. सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण लोग काफी कम मात्रा में हरी सब्जियां खरीद रहे हैं. .(नीचे भी पढ़े)
वही सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि सब्जी का मूल्य बढ़ने से जहां लोगों की परेशानियां बढ़ी है, वही दुकानदारों को भी काफी परेशानियां हो रही है. कहा कि लोगों द्वारा कम सब्जी की खरीद करने के कारण उन्हें भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.





