जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन बाजार (बांध मौजा) निवासी व्यवसायी श्रवण कुमार अग्रवाल उर्फ कालू अग्रवाल को कमलपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, करीब आठ वर्ष पुराने रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद में उनके खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में जमशेदपुर की न्यायिक दंडाधिकारी अपर्णा कुमारी की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
वारंट के आलोक में कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए श्रवण कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कांड संख्या सी-13134/18 में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई.







