
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से कारोबारियों को धमकाने का खेल चल हा है. बिजनेसमैन काफी भय के माहौल में है. लगातार उनको धमकाने का खेल चल रहा है. हर तरह के कारोबार में भी अपराधियों का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे कारोबारी पूरी तरह दशत में है. ऐसे फोन कॉल हर एरिया के कारोबारियों के पास आ रहा है. कोई अपने आपको गैंगस्टर अखिलेश सिंह का आदमी बताता है तो कोई सीरियर क्राइम के अपराधी का नाम लेकर धमका रहा है. इससे कारोबारी परेशान है. पुलिस को अब तक की गयी शिकायत के मुताबिक, जमशेदपुर के ही मानगो से एक सफेदपोश सरगना इस तरह की हरकत में शामिल है, जिसकी ऊंची पहुंच के कारण अपराधी उनके ही आगोश में रहकर अपराध करना सुरक्षित मान रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर और जुगसलाई के चार व्यापारियों को फोन कर एक-एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है. फोन करने वाले ने व्यापारियों को अपना नाम सोनू सिंह बताते हुए कहा कि वह उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले का आरोपित है. उसे रंगदारी चाहिए. रंगदारी नहीं देने पर बुरे परिणाम की धमकी दी गई है. फोन कर कहा गया कि उसके आदमी जाएंगे. रंगदारी की रकम मिल जानी चाहिए. इसके अलावा फरार अपराधी भी लगातार व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे है. करीब दो माह से यह खेल चल रहा है. कारोबारी कोई पैसे दे रहे है तो कोई शिकायत कर रहे है, लेकिन अब तक कोई पकड़ा नहीं गया है, जिससे व्यापारी पूरी तरह दहशत में है. जिन व्यापारियों से रंगदारी मांगी गई है, इसकी जानकारी सभी ने चैंबर आफ कामर्स के परिचित सदस्यों को दी है. व्यापारियों में अपराधियों का खौफ हावी है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur youth rescued from russia : रूस के पुलिस हिरासत से 27 दिन बाद जमशेदपुर का युवक मुक्त, हुई घर वापसी
सोनू सिंह ने दो फोन नंबर से रंगदारी मांगी है. साथ ही उसने अपनी तस्वीर भी व्यापारियों को भेजी है. सोनू सिंह बर्मामाइंस क्षेत्र का निवासी है और गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुर्गे हरीश सिंह का करीबी है. हरीश सिंह कई मामलों का आरोपित है और वह फरार है. दूसरी ओर, रंगदारी के लिए फोन काल किए जाने के कारण भुइयांडीह के एक लकड़ी कारोबारी ने प्रतिष्ठान में बैठना छोड़ दिया है. जुगसलाई और बिष्टुपुर के चार व्यापारियों से रंगदारी मांगे जाने के बाद रंगदारी मांगने वाले ने सोनारी, सिदगोड़ा, भुइयांडीह, गोलमुरी के व्यापारियों को फोन कर रंगदारी के लिए धमकी दी. किसी से 50 हजार रुपये तो किसी से एक लाख रुपये की मांग की गई. (नीचे भी पढ़ें)
रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी गई. बता दे कि रंगदारी मांगे जाने को लेकर चैंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधियों ने एसएसपी प्रभात कुमार को मामले से अवगत कराया था. उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला था. इधर, मिल रही जानकारी अनुसार भुइयांडीह के एक लकड़ी कारोबारी से 21 और 22 जून को फोन कर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की गई. लगातार फोन कर धमकी कारोबारी को मिल रही है. उनके प्रतिष्ठान पर रंगदारी की रकम लेने के लिए बदमाश पहुंचे थे, लेकिन वहां से चले गए. कारोबारी ने इसकी शिकायत सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थाना में दी. सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने तो शिकायत ही नहीं ली, जिसको लेकर कारोबारी दहशत में है. (नीचे भी पढ़ें)
कारोबारी की तरह ही एक डाक्टर को भी सोनू सिंह के नाम पर फोन कर रंगदारी की मांग की गई है. काल करने वाले ने कहा कि वह उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले का आरोपित सोनू सिंह है. रांची के होटवार जेल में बंद है, उसे रुपये चाहिए, उसके आदमी जाएंगे, रुपये का भुगतान कर दे. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अखिलेश सिंह की योजना पर हरीश सिंह के कहने पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में सोनू सिंह और विनोद सिंह ने 30 नवंबर 2016 को बागबेड़ा निवासी ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों को भीड़ ने घेरकर पकड़ लिया था जिसके बाद दोनों को सीतारामडेरा थाना की पुलिस को सौंप दिया गया था. पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया था कि अखिलेश सिंह और हरीश सिंह के कहने पर उपेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी. उपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में न्यायालय में मामला विचाराधीन है. सोनू सिंह रांची जेल में बंद है.














