घाटशिला : भाजपा के 9 वर्ष बेमिसाल होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शुक्रवार को घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घाटशिला मेन रोड पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा नेताओं ने दुकान-दुकान जाकर मोदी सरकार की नौ वर्ष के कार्यकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया. इसमें मोदी सरकार के द्वारा गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना के तहत परिवार के प्रति सदस्य को इलाज के लिए 5 लाख देने, किसानों को खाद बीज खरीदने के लिए प्रतिवर्ष 6 हजार, घर-घर शौचालय का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त गैस कनेक्शन, कोरोना काल में मुफ्त में राशन दो बार देना और अभी तक मुफ्त राशन वितरण के संबंध में जानकारी दी गई. इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.














