जमशेदपुर : कैन केयर की टीम ने एमटीएमएच में कैंसर के मरीजों के साथ क्रिसमस और नया साल मनाया. इस अवसर पर कैनकेयर ने मरीजों के बीच करीब 200 पैकेट वितरित किये, जिनमें मिठाई, फल एवं मरीजों की जरूरत की कुछ चीजें थीं. इस अवसर पर टीम ने एमटीएमएच के कर्मचारियों की भी हौसला अफजाई करते हुए उनके बीच चॉकलेट वितरित की. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि सिस्टर फ्लेवियन एवं रमेश सिंह की पहल पर 25 वर्ष पूर्व कैनकेयर संस्था का गठन हुआ था. कैनकेयर की टीम पिछले 25 वर्षों से एमटीएमएच में कैंसर के मरीजों की हर तरह से निःशुल्क मदद करती आ रही है. संस्था की टीम हर त्योहार में कैंसर के मरीजों के साथ समय व्यतीती करते है और उनकी हौसला अफजाई भी करती रहती है. कैनकेयर की टीम केंसरके मरीजों की 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहती है. आज इस कार्यक्रम में टीम से सरवन सिंह, भास्कर जी, रवि भाटिया, निकुंज, विक्टर, रत्ना श्रीधर, दलाल जी, राष्ट्र संवाद की सुखबीर बब्बू, दीपी गरेवाल आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे.





