
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की प्रदेश महासचिव रानी गुप्ता ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों में कोविड वार्डों में कैमरा लागा दिए जाए, जिनका लाइव टेलीकॉस्ट अस्पताल परिसर के बाहर टीवी पर किया जाए. इससे मरीजों के परिजनों को तसल्ली मिलेगी. उन्होंने कहा कि ऐसा होने से पारदर्शिता आएगी और डॉक्टर, नर्स या अन्य कर्मचारी बेवजह बदनामी से भी बचेंगे. मृत्यु संबंधी विवाद पर हल्ला-हंगामा की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी. उन्होंने ने कहा है कि अस्पताल में दूसरी बीमारियों के कारण भी लोगो की मौतें हो रही हैं. कोविड मरीजों को समय पर सारी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, मेडिकल स्टाफ के साथ क्या व्यवहार है, मरीज़ के परिजनों द्वारा लाए भोजन उन तक सही-सही पहुंच रहा या नहीं. मृत्यु की स्थिति में पार्थिव शरीर तुरंत हटाया जा रहा या नहीं. यह सब कैमरे से स्पष्ट हो जायेगा. शिकायतें मिलती हैं कि मृत्यु के बाद भी पार्थिव शरीर घंटों यूं ही बेड पर पड़े रहता है, जिनके अगल बगल बीमार मरीज होते हैं और शवों को देखकर उनका डर और बढ़ जाता है.





