
जमशेदपुर : जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयोजन में कोविड-19 मरीजों के लिए चलाये जा रहे कॉन्वाल्सेंट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 28 एवं 29 अप्रैल को 7 कोरोना वारियर्स में विश्वजीत मंडल, मनीष चतुर्वेदी, अमरेन्द्र समल, गोपाल महापात्र, राजेन्द्र सिंह, नरेश रजक तथा एक महिला ने अपना प्लाज्मा दान किया। इस अवसर पर जिला में प्लाज्मा डोनेशन की नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षु उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी के साथ, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक में चिकित्सक डॉ एलबी सिंह, डॉ रीता सिंह, डॉ निर्जला एवं तकनीशियनों की टीम ने प्लाज्मा दान करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष सूरज कुमार ने कोविड-19 से ठीक हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे आगे आकर प्लाज्मा दान करें ताकि कोरोना से प्रभावित जरूरतमंदों को प्लाज्मा प्राप्त हो सके।





