
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत एग्रिक रोड नंबर 3 काली मंदिर के पर संपत्ति विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर रॉड से हमला कर दिया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों मे सुजीत कैबरतो, राजेश कैबरतो और राकेश कैबरतो घायल है. घटना के बाद सभी एमजीएम अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया. सभी के सिर पर गंभीर चोटें आई है. इधर एमजीएम से सभी इलाज कराकर एसएसपी से शिकायत करने उनके कार्यालय पहुंचे जहां से सभी को थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई. घटना के संबंध में राजेश कैबरतो ने बताया कि उनके चचेरे भाई बेल्दू कैबरतो से संपत्ति का विवाद चल रहा है. दोपहर लगभग तीन बजे बेल्दू कैबरतो, शीतल कैबरतो और शंकर कैबरतो अन्य 10 12 के साथ मिलकर उनकी पिटाई करने लगे. इसी बीच उन पर रॉड से हमला किया गया जिस वे लोग घायल हो गए. फिलहाल इस मामले में सभी थाने में शिकायत करने पहुंचे है.





