
जमशेदपुर : जमशेदपुर झामुमो के पूर्व नगर सचिव नेता गोपाल महतो के नेतृत्व में मानगो डिमना चौक पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्म जयंती पर श्रृद्धांजलि दिया गया. गोपाल महतो ने कहा वीर शहीद बाबा तिलका मांझी एक अग्रिम स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने उस समय अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे, बाबा तिलका मांझी से परेशान हो कर ब्रिटिश सरकार ने उन्हें घोड़े से घसीट कर एक वृक्ष में फांसी दे दिया, ऐसे स्वतंत्रता सेनानी को हार्दिक नमन. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, शिव शंकर महतो, संदीप महतो, गोविंदा चालक, होंडा दास, राकेश रजक, राम सिंह, चंदन महतो, राजू सामंत, भूपाती सरदार, अखलेश महतो, प्रदीप महतो, छोटे सरदार आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

बाबा तिलका मांझी ने अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की : मंगल कालिंदी
सर्वप्रथम बाबा तिलका मांझी की जन्म जयंती के शुभ मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गोविंदपुर रेलवे फाटक स्थित बाबा तिलका मांझी चौक में और परसुडीह तिलकागढ़ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ शहीदों के नाम नारे लगाए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध लंबा संघर्ष किया. मौके पर मुख्य रुप से पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, महावीर मुर्मू, बहादुर किस्कू, प्रखंड सचिव पलटन मुर्मू, जय किशन आदि काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.






