
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित काशीडीह गणेश मंदिर के पास बैग छिनतई करते हुए तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. इन सारे लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बताया जाता है कि काशीडीह गणेश मंदिर के पास से एक महिला पर्स लेकर जा रही थी. इसी बीच बाइक पर सवार होकर चार लोग आये. दो बाइक पर दोनों सवार थे. इसी बीच उक्त महिला से इन लोगों ने पर्स छीनने की कोशिश शुरू की. इसके बाद महिला ने विरोध किया तो गाड़ी डिस्बैलेंस हो गया. इस बीच लोगों ने खदेड़कर उन सारे अपराधियों को पकड़ा. एक व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो पाया. तीन लोगों को धर दबोचा गया. तीनों को पकड़कर पीटा गया और फिर उन तीनों की बेतरह पिटायी की गयी. इसके बाद इन तीनों को साकची पुलिस को सौंप दिया गया. इन तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. ये तीनों लगातार अपना नाम और पता बदल रहे थे. इसके बाद पुलिस ने उसको थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है.






