जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शुक्रवार, 24 अप्रैल को चैंबर भवन में प्रस्तावित “नए आयकर अधिनियम एवं नियम” विषय पर ज्ञान सत्र अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है. सत्र के मुख्य वक्ता डॉ गिरीश आहुजा की भाभी के आकस्मिक निधन से उनकी आयोजन में शामिल होने में असमर्थता के कारण आयोजन स्थगित करना पड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना देते हुए चैंबर ने दुख की इस घड़ी में चैंबर परिवार ने डॉ आहुजा एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है. चैंबर ने बताया है कि कार्यक्रम की नई तिथि की सूचना सदस्यों को शीघ्र प्रदान की जाएगी.



