जमशेदपुर : टेल्को श्री श्री चित्रगुप्त समिति की एक कमेटी मीटिंग रविवार शाम गोपेश्वर पार्क में आयोजित हुई. मीटिंग में कमेटी की पूर्व विघटित कमेटी को सम्मिलित करते हुए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया. साथ ही मीटिंग में तय हुआ कि ये तीन पदाधिकारी शेष कमेटी का विस्तार करते हुए जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे. इन तीन अहम पदों में सर्वसम्मति से अरविंद कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, राजीव शरण को महामंत्री एवं संजय कुमार दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इस मौके पर समाज की प्रमुख कल्याणी शरण, राम अनिल श्रीवास्तव समेत टेल्को क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा चित्रांश मौजूद रहे. इस समिति में समाज से महिलाओं को भी जोड़ा गया है. बैठक में समाज की महिलाएं भी शामिल रहीं.



