
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा और शास्त्रीनगर इलाके में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में झोपड़ीनुमा घर ढह गए. यहां के लोग खुले में रहने को मजबूर है और अपने स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता से मदद की गुहार लगा रहे हैं. जमशेदपुर के कदमा और शास्त्रीनगर में चक्रवाती तूफान यास से बहुत ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इन इलाको में कई झोपड़ीनुमा घर है जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं. अब इनके पास रहने के लिए कोई छत नही है, और ये लोग खुले में रहने को मजबूर है. साथ ही बाढ़ का पानी निकलने के बाद यहां गंदगी का अंबार लग गया है. जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. यही कारण है कि इन्होंने अपने स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता से तत्काल मदद की गुहार लगाई है.





