जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर में मोबाइल चुराने के विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मंगलवार रात मारपीट हो गई. बस्ती के अनीश सिंह, उसके भाई राजू सिंह और पिता ने अजय प्रसाद, उसके पुत्र सुमित प्रसाद और परिजन को मारपीट कर घायल कर दिया. अनीश ने सुमित के सीने में उस्तरा से हमला कर दिया. घायल को एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. अजय प्रसाद ने बताया कि उसके पुत्र सुमित प्रसाद का मोबाइल अनीश सिंह ने चुरा लिया था. पुत्र जब मोबाइल मांगने गया तो अनीश और उसके परिजनों ने पुत्र पर हमला कर दिया जब वे बीच-बचाव करने गए तो उसके साथ मारपीट की गई. पुत्र पर उस्तरा से हमला कर दिया. बीच बचाव करने पर उनके हाथ में उस्तरा से प्रहार कर दिया. अनीश सिंह उनके घर के सामने ही रहता है. ब्राउन शुगर का नशा करता है. फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई.















