जमशेदपुर: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले से 78 तीर्थयात्रियों को सोमनाथ तथा द्वारिका दर्शन के लिए सोमवार को रवाना किया गया. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्री बस को रवाना किया. इस यात्रा मे जिले के सभी प्रखंडो से लाभुक शामिल हो रहे हैं. 20 मार्च से शुरू हुआ यह यात्रा 27 मार्च को जमशेदपुर वापस पहुंचकर समाप्त होगा. जमशेदपुर से बस के माध्यम से 78 लाभुकों को हटिया स्टेशन भेजा गया. (नीचे भी पढ़े)
जहां से आगे की यात्रा ट्रेन के माध्यम से पूरी की जाएगी. इस बार गुजरात राज्य के सोमनाथ एवं द्वारिका धाम का चयन इस तीर्थ यात्रा के लिए किया गया हैं, सोमवार को जिला मुख्यालय परिसर से धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी के सुखद यात्रा की कामना करते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.



