जमशेदपुर : जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के हिंदी विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा 2025 के तहत ‘21वीं सदी में हिंदी’ विषय पर चर्चा सत्र का आयोजन हुआ. प्राचार्य डॉ अमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्रा मुख्य अतिथि, जबकि अतिथि वक्ता के रूप में करीम सिटी कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका डॉ संध्या सिन्हा उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार रवानी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. संध्या सिन्हा ने हिंदी भाषा और साहित्य की चर्चा करते हुए कहा कि 21वीं सदी कई मायनों में हिंदी साहित्य के लिए एक महत्वपूर्ण युग बन कर उभर रहा है. यह विभिन्न विमर्शों का युग है. कोरोना काल के बाद साहित्य में एक नई तरलता आ गई है. बाजारी मूल्यों के बीच साहित्य मानवता का पैरोकार बना हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

संजय मिश्रा ने हिंदी भाषा और रोज़गार पर अपने विचार रखे. डॉ अमर सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में हिंदी की व्यापकता की चर्चा करते हुए कहा कि हिंदी पूरे भारत में समझी जाने वाली भाषा है. इसके नाम पर राजनीति चिंतनीय है. कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ सविता पॉल ने किया. कार्यक्रम में प्रो बृजेश कुमार, डॉ पुष्पा सिंह, डॉ अंतरा कुमारी, डॉ रणविजय, प्रो शोभा देवी, डॉ रुचिका तिवारी, डॉ पुष्पा तिवारी, डॉ अनुपम, डॉ अनिता राय समेत अन्य शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी व विद्यार्थी शामिल हुए.



