रामगोपाल जेना चक्रधरपुर:मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया, चक्रधरपुर सभागार में क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय आंतरिक प्रशिक्षण के अंतर्गत आकलन और मूल्यांकन का सुदृढ़ीकरण विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ संसाधन सेवी सुश्री सम्पा घोषाल, प्रशांत तिवारी प्राचार्य, बसंत महतो उपप्राचार्य, जगदीश जामुदा विद्यालय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी, प्रमोद महतो सहायक शिक्षक, श्रीमती बबीता महतो एवं इला मेहता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मंदिरा गांगुली ने कार्यक्रम पूर्व “सर्वे भवन्तु सुखिनः” गीत प्रस्तुत की. प्रशिक्षण कार्यक्रम में ‘आकलन और मूल्यांकन’ को सुदृढ़ करने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गयी. संसाधन सेवियों ने आकलन के बनावट शैक्षिक व सह- शैक्षिक आकलन पर चर्चा की गयी. (नीचे भी पढ़े)

आंतरिक आकलन (20 अंक) जिसमें आवधिक जांच 5 अंक, बहु आकलन 5 अंक, बिषय संवर्धन 5 अंक एवं पोर्टफोलियो 5 अंक सीबीएसई ने निर्धारित किया है जिसका अनुपालन किया जाता है. प्रशिक्षण में ब्लूम्स टैक्सोनॉमी एवं प्रश्न पत्र में ब्लूम्स टैक्सोनॉमी क्रियाओं पर भी चर्चा की गयी ‘आकलन- चक्र’ एवं आकलन के दस्तावेजों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. प्रशिक्षकों ने फोर्टफोलियो बनाने के विधियों के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से बतलाया कि यह आकर्षक,सुन्दर होने के साथ-साथ इसमें विद्यार्थी के लक्ष्य, उद्देश्य,उनका मजबूत पक्ष,कमजोरी, विभिन्न क्रियाकलापों एवं रिकॉर्डों दर्शाया जाना चाहिए. अंत में बसंत महतो, उपप्राचार्य के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.



